Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार घटना के समय घर के अधिकांश सदस्य किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। घर में केवल मृतका और उसके ससुर मौजूद थे। इसी बीच विवाहिता अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी समय तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। आवाज लगाने और दरवाजा खुलवाने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
स्थिति को गंभीर देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी गई। उनकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया, जहां विवाहिता मृत अवस्था में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।



