Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इसिया के निवासी राजन कुमार पिता बुधई खरवार के ऊपर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लल्लू कुमार सिंह के द्वारा जालसाजी से जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी के लिए चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया है, दिए गए आवेदन पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिए गए आवेदन में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि 16 जनवरी 2021 की तिथि को जन वितरण प्रणाली के रिक्त दुकानों की अनुज्ञप्ति निर्गत करने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, उस आलोक में इसिया पंचायत के अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन दिया गया, निर्धारित मापदंडों के आधार पर ग्राम इसिया के निवासी राजन कुमार पिता बुधई खरवार को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर विक्रेता के लिए चयन किया गया।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
इस चयन के विरोध में उसी गांव के संजीव कुमार पटेल के द्वारा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवाद दायर किया गया, जिसमें कहा गया कि चयनित अनुज्ञप्तिधारी के द्वारा दिया गया शैक्षणिक प्रमाण पत्र सभी फर्जी व जाली है, जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ के द्वारा प्राप्त शिकायत पर राजन कुमार के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच करवाई गई, उक्त शैक्षणिक दस्तावेज आईईसी विश्वविद्यालय सोलन, हिमाचल प्रदेश से निर्गत थे।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जब संबंधित विश्वविद्यालय से पत्राचार किया गया तो आईईसी विश्वविद्यालय सोलन हिमाचल प्रदेश से भेजे गए पत्र में बताया गया कि राजन कुमार नाम का कोई भी छात्र उस यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त नहीं किए हैं, उनका शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी है, उस आधार पर इन्हें अनुमंडल पदाधिकारी से निर्देश प्राप्त हुआ, जिसके बाद इनके द्वारा चैनपुर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लल्लू कुमार सिंह ने बताया राजन कुमार के द्वारा विभाग के साथ धोखाधड़ी एवं गैर कानूनी तरीके से अनुज्ञप्ति प्राप्त की गई है, जिसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया है।
वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष चैनपुर उदय भानु सिंह ने बताया फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज पर जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने वाले राजन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, डबल मर्डर केस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
- ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद

