Bihar: मुजफ्फरपुर से एक खबर सामने आ रहा है, जहां रेल पुलिस के द्वारा एक फर्जी टीटी को गिरफ्तार किया गया है। दरसल रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 पर एक फर्जी टीटी कई दिनों से भोले भाले रेल यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसके बाद रेल पुलिस के द्वारा जाँच शुरू की गई। इसी बीच 26 फरवरी की देर रात्रि आरपीएफ पुलिस को पुनः सूचना मिला की एक फर्जी टीटी जो भारतीय रेलवे का टैग एवं एक आई कार्ड पहने हुए है वह भोले भाले रेल यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। जिसके बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच उस फर्जी टीटी को गिरफ्तार कर लिया।
वही मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रेल डीएसपी निधि कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 पर भोले भाले रेल यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में एक फर्जी टीटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी निवासी मोहम्मद रुस्तम के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है।
Views: 438