Homeभोजपुरप्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: प्रेमिका के घर युवक का शव...

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: प्रेमिका के घर युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी

आरा में प्रेमिका के घर युवक की फांसी से मौत, परिवार ने लगाया आरोप

Bihar: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। युवक का शव उसकी कथित प्रेमिका के घर से मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक की पहचान सुधीर के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक का गांव की एक महिला सीमा देवी के घर लगातार आना-जाना था। घटना के बाद से महिला घर छोड़कर फरार बताई जा रही है, जिससे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
परिजनों का कहना है कि सुधीर और सीमा के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था और करीब दो महीने पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि घटना कैसे हुई और इसके पीछे की असली वजह क्या है, इसे लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद उदवंतनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों का मानना है कि अगर फरार महिला से पूछताछ होती है, तो घटना से जुड़ी कई अहम बातें सामने आ सकती हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments