Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार की दोपहर चैनपुर बीडीओ और सीओ के द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के सभी कर्मियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी संवेदनशील एवं ज्यादा गहराइयों वाले तालाबों का निरीक्षण करते हुए छठ पूजा समिति के लोगों से बातचीत कर सुरक्षा से संबंधित जायजा लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस
- पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार
इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर बीडीओ एजाजुद्दीन अहमद एवं सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि सोमवार की दोपहर कार्यालय के सभी कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें निर्देशित किया गया है कि सभी अपने अपने क्षेत्र में स्थित तालाब जहां छठ पूजा वर्तियों के द्वारा पूजा संपन्न किया जाना है वहां के स्थानीय पूजा समिति से समन्वय बनाकर निगरानी करेंगे एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन हो जिसके लिए लोगों को जागरूक करते हुए छठ पूजा घाट पर मौजूद रहेंगे।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार


जिसके उपरांत बीडीओ और सीओ के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के वैसे संवेदनशील तालाब जिन की गहराइयां ज्यादा है, वहां निरीक्षण करने का कार्य किया गया है, उक्त निरीक्षण के दौरान चैनपुर थाना के सामने स्थित तालाब, उदयरामपुर स्थित तालाब, सिकंदरपुर, हाटा, अमांव, करजी आदि क्षेत्रों में स्थित तालाबों का निरीक्षण करते हुए वहां के पूजा समिति के साथ बातचीत कर सुरक्षा से संबंधित उन्हें कई तरह के निर्देश दिए गए हैं,
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
जिसके तहत तालाब में जहां 3 फीट पानी है, उस स्थल पर बैरिकेडिंग कर रस्सी के सहारे पूरे तालाब को घेरा जाएगा, उक्त रस्सी में लाल कपड़े बांधे जाएंगे, ताकि छठ पूजा व्रतधारी महिलाएं व पुरुष उस रस्सी के आगे ना जाए उसके अंदर ही पूजा को संपन्न करें।
- पंचायत में सुलह कराने पहुंचा था पंच, विवाद बढ़ा तो विधवा के सिर पर दे मारी लाठी; मौत
- मंदार पहाड़ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रशासन का एक्शन, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर
इसके साथ ही छोटे बच्चे तालाब में ना उतरे जिसके लिए भी पूजा समिति की ओर से परिजनों को आगाह किया जाएगा, पूजा समिति के वैसे लोग जिनके द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाट पर निगरानी की जाती है वैसे सभी वॉलिंटियर्स को आई कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी पहचान हो, सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश पूजा समिति को लोगों को दी गई है।
- कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत
- टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

