Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में खेल के मैदान के अभाव को लेकर स्थानीय बच्चों की खेल प्रतिभा कुंठित हो रही है प्रखंड कार्यालय परिसर में परती जमीन को खेल का मैदान बनाने के लिए एवं उस मैदान को खेल एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सुरक्षित छोड़ने की मांग को लेकर नौजवानों की टोली चैनपुर के बीडीओ अजाजुद्दीन अहमद से मिलकर आवेदन देते हुए गुहार लगाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए प्रखंड कार्यालय बीडीओ से मिलने पहुंचे नौजवानों में बंटी सिंह, शिवम सिंह, प्रिंस कुमार, संजय पांडे, नमन कुमार आदि के द्वारा बताया गया ग्राम पंचायत जगनिया में बच्चों के खेलने कूदने के लिए एक भी मैदान नहीं है जिस कारण से स्थानीय बच्चों की प्रतिभा कुंठित हो रही है, बच्चे कहीं खेल नहीं पाते हैं, चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित परती भूमि पर बच्चे खेलते हैं मगर मैदान समतल नहीं है जगह-जगह गड्ढे हैं।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
उक्त मैदान की घेराबंदी एवं मिट्टी गिरा कर समतल करने की मांग को लेकर चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजाजुद्दीन अहमद के पास आवेदन देकर निवेदन किया गया है, कि उक्त परती भूमि को मैदान के लिए सुरक्षित किया जाए और इस पर कोई भी सरकारी आवास ना बनाया जाए, ताकि उसे खेलने के लिए एवं प्रखंड कार्यालय में किसी तरह के कोई समारोह के लिए उपयोग में लाया जा सके।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर बीडीओ के द्वारा बताया गया कुछ बच्चे प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित परती भूमि को मैदान के रूप में सुरक्षित करवाने की मांग को लेकर पहुंचे थे, जिनके द्वारा मांग की गई है, उक्त भूमि पर मिट्टी डलवाकर समतल करवाते हुए तार से घेराबंदी करा दिया जाए, ताकि उस मैदान का उपयोग बच्चों के खेलने के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों के उपयोग में लाया जा सके, हालांकि प्रखंड कार्यालय को भी किसी कार्यक्रम के आयोजन के लिए भी भूमि की आवश्यकता होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए मनरेगा पदाधिकारी से इस पर विचार विमर्श करने के उपरांत मैदान को मिट्टी डलवाकर समतल करवाने के लिए निर्णय लिए जाएंगे।
- मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई
- ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

