Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इन सभी नामांकन पत्रों की जांच 9 और 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की गई। वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित थी। जांच के दौरान सदस्य पद के लिए प्राप्त कुल 48 नामांकन पत्रों में से तीन आवेदनों को रद्द कर दिया गया। संबंधित उम्मीदवारों ने अपने आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किया था, जिसके कारण उनका नामांकन अमान्य घोषित कर दिया गया। नाम वापसी के अंतिम दिन मेढ़ पैक्स से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भूपेंद्र कुमार सिंह और संजय प्रसाद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब मेढ़ पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार सभी वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। 18 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
पैक्सवार नामांकन की स्थिति
नंदगांव पैक्स:
अध्यक्ष पद के लिए बलवंत सिंह, विनोद सिंह और बाल्मीकि यादव ने नामांकन किया था। सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से तीन पुरुष और दो महिला, बीसी वर्ग से एक पुरुष और एक महिला, ईबीसी वर्ग से एक पुरुष और एक महिला तथा एससी-एसटी वर्ग से एक पुरुष और एक महिला ने आवेदन दिया था।
सिकंदरपुर पैक्स:
अध्यक्ष पद के लिए विभूति सिंह और शकुंतला देवी उम्मीदवार हैं। सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से छह पुरुष और दो महिला, बीसी वर्ग से एक पुरुष और एक महिला, ईबीसी वर्ग से छह पुरुष और एक महिला तथा एससी-एसटी वर्ग से एक पुरुष और दो महिलाओं ने नामांकन किया था।
मेढ़ पैक्स:
अध्यक्ष पद के लिए लाल बहादुर बिंद, संजय प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार सिंह और भूपेंद्र कुमार सिंह ने आवेदन किया था। नाम वापसी के बाद संजय प्रसाद और भूपेंद्र कुमार सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे अब दो उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं। सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से आठ पुरुष और दो महिला, बीसी वर्ग से दो पुरुष और दो महिला, ईबीसी वर्ग से एक महिला तथा एससी-एसटी वर्ग से दो पुरुष और एक महिला ने नामांकन किया था। बताया गया कि सदस्य पद के जिन तीन आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है, उनमें एक नंदगांव पैक्स का बीसी वर्ग का उम्मीदवार तथा सिकंदरपुर पैक्स के ईबीसी वर्ग के दो उम्मीदवार शामिल हैं। प्रशासन ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।





