Home चैनपुर पूर्व के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट पांच घायल

पूर्व के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट पांच घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुबीरगढ़ में पूर्व के विवाद को लेकर एक परिवार के साथ घर में घुसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसमें एक पक्ष से 5 लोग घायल हो गए हैं, घायलों में विवेक सिंह, विकास सिंह दोनों के पिता राजेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह पिता कल्लू सिंह, राकेश सिंह पिता समर बहादुर सिंह एवं पंकज कुमार सिंह पिता संतोष कुमार सिंह का नाम शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी देते हुए अभिषेक सिंह के द्वारा बताया गया गांव के ही हीरालाल सिंह यादव पिता रामाशीष सिंह यादव, पन्नालाल सिंह यादव पिता रामाशीष यादव, चंदन यादव एवं कुंदन यादव दोनों के पिता पन्ना लाल यादव एवं रामाशीष यादव पिता बैजू सिंह यादव सभी ग्राम रघुवीरगढ़ के निवासी एवं अखिलेश यादव पिता भरत यादव, अक्षयलाल सिंह कुशवाहा एंव बिहारी लाल सिंह कुशवाहा दोनों के पिता मंगल कुशवाहा, बलवंत सिंह कुशवाहा पिता स्वर्गीय विजय सिंह कुशवाहा ग्राम गुलरियां के निवासी हैं।

एकजुट होकर सभी लोग घर में घुस गए और मारपीट करने लगे जिसमें घर के 5 लोग घायल हो गए, घायल अवस्था में सभी लोग चैनपुर थाना पहुंचे जहां से चैनपुर सीएचसी में भेजकर इलाज करवाया गया, इलाज के उपरांत इनके द्वारा थाने में शिकायत की गई है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया मारपीट में घायल लोगों का चैनपुर सीएचसी में इलाज हुआ है घटना से संबंधित शिकायत प्राप्त हुआ है, मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version