Homeगयापुलिस वाहन के टक्कर से ग्रामीण की मौत, आक्रोशितों ने पुलिस वाहन...

पुलिस वाहन के टक्कर से ग्रामीण की मौत, आक्रोशितों ने पुलिस वाहन को किया आग के हवाले

Bihar: गया जिले के इमामगंज के कोठी थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पुलिस वाहन के चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जिसकी पहचान मेघास्थान गांव निवासी 40 वर्षीय देवबली उर्फ बाबू चौधरी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबली गांव के ईंट भट्ठा के पास खड़ा था। तभी कोठी थाना की पेट्रोलिंग वाहन वहां पहुंची। पुलिस को देख देवबली भागने लगा। जिस कारण पुलिस को शक हुआ कि वह शराब लेकर जा रहा है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसका पीछा किया गया। भागने के क्रम में देवबली बाइक समेत असंतुलित होकर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही पुलिस वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिस कारण मौके पर ही देवबली की मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News वही इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वाहन तेज रफ्तार में थी। वाहन पर सवार पुलिसकर्मी हादसे के बाद वाहन लेकर भाग निकले। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों को स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है।

NS News

वही इस घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments