Homeचैनपुरपुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी...

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

चैनपुर में पुलिस की कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे 4 गिरफ्तार, दो वारंटी भाई भी धराए

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे न्यायालय के वारंटी दो सगे भाइयों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पहली कार्रवाई में स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चैनपुर बाजार सहित अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। इस दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शेरपुर गांव निवासी फूलचंद्र राम के पुत्र शिव मुनीराम, रोहतास जिले के करहगर गांव निवासी निमकी राम के पुत्र छोटेलाल, अखलासपुर गांव निवासी छविनाथ सिंह के पुत्र रवि सिंह तथा ईदगाहियां गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव मल्लाह के पुत्र घमंडू साहनी के रूप में हुई है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि छोटेलाल और रवि सिंह को चैनपुर बाजार से स्थानीय लोगों की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। जबकि शिव मुनीराम को शेरपुर गांव और घमंडू साहनी को ईदगाहियां गांव से पकड़ा गया। थाना लाने के बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें चारों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मेडिकल जांच कराते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट पर दो भाई गिरफ्तार

इधर, दूसरी कार्रवाई में चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव सुहावल में पुलिस ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जोखू राम के पुत्र बिगाऊ राम और राजगृही राम के रूप में हुई है। मामले में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि दोनों भाई काफी समय से फरार चल रहे थे। इनके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments