Homeसीवानऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहा था साइबर ठगी का खेल,...

ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा

सिवान में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार, 35 मोबाइल और 36 ATM कार्ड बरामद

Bihar: सिवान जिले में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर अपराधियों के एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव का है। एसपी भारत सोनी के निर्देश पर साइबर थाना की पुलिस ने यहां छापेमारी कर कथित साइबर ठगी के इस नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर आर्थिक धोखाधड़ी कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और मौके से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मोबाइल से लेकर बैंकिंग दस्तावेज तक बरामद

पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से 35 मोबाइल फोन, 36 एटीएम कार्ड, 16 बैंक पासबुक, दो लैपटॉप और एक टैब बरामद किया गया। इतनी बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिलने के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गतिविधियों की जांच में जुट गई है।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं तीनों आरोपित

गिरफ्तार युवकों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा वार्ड नंबर दो निवासी सबीर अली के पुत्र इशां अली उर्फ सोनू अली (20 वर्ष), मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे मठिया निवासी उमेश गिरि के पुत्र ईश्वर कुमार उर्फ भोला (25 वर्ष) तथा बड़हरिया थाना क्षेत्र के मननपुरा निवासी तारकेश्वर साकिन के पुत्र नितेश कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

साइबर थाना में दर्ज हुआ मामला

इस कार्रवाई को लेकर साइबर थाना कांड संख्या 80/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष कुमार समेत साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी और अन्य कर्मी शामिल थे। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं और ठगी के इस खेल में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments