Home चैनपुर पिकनिक से लौटते समय पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा, मेडिकल जांच...

पिकनिक से लौटते समय पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा, मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

जगदहंवा डैम से पिकनिक मनाकर लौट रहे 4 युवक शराब के नशे में गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में जगदहंवा डैम के समीप पुलिस ने नशे की हालत में दो बाइक पर सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान बाइक चलाने के तरीके पर संदेह होने के बाद उन्हें रोककर जांच की गई, जिसमें सभी के शराब के नशे में होने की बात सामने आई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनू कुमार पिता संतोष पासवान, अभिषेक कुमार पिता हरिद्वार पासवान और कोमल पासवान पिता उजागीर पासवान, तीनों निवासी भभुआ, तथा सौरभ कुमार पिता संतोष कुमार निवासी नायकपुर, थाना चेनारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों युवक दो बाइक से जगदहंवा डैम की ओर से लौट रहे थे। गश्ती के दौरान पुलिस को उनकी गतिविधियां और बाइक चलाने का तरीका संदिग्ध लगा। रोककर पूछताछ करने पर चारों के अत्यधिक नशे में होने का संदेह हुआ।

पूछताछ में युवकों ने पिकनिक मनाकर लौटने की बात बताई। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि चारों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। थाना लाने के बाद मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Exit mobile version