Home मोहनिया पिकअप की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल नुआंव दवा लेने निकले...

पिकअप की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल नुआंव दवा लेने निकले थे तीन लोग, मुजान गेट पर पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, वाराणसी रेफर

मोहनिया में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, एक वाराणसी रेफर

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार को मुजान गेट के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब शहबाजपुर गांव से नुआंव दवा लेने जा रहे तीन लोगों की बाइक को सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया।
NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों की पहचान शहबाजपुर निवासी दिनेश सिंह की 45 वर्षीय पत्नी उमरावती देवी, उनकी 15 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी और वकील सिंह के 35 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर नुआंव दवा लेने जा रहे थे। मुजान गेट के पास पहुंचते ही सामने से आए तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

अस्पताल में चिकित्सक सुशील कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। प्रिंस कुमार के दाहिने पैर में फ्रैक्चर के साथ माथे पर भी गंभीर चोट बताई गई है। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं उमरावती देवी और करिश्मा कुमारी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है, घटना के बाद पुलिस फरार पिकअप चालक और वाहन की तलाश में जुट गई है।

 

Exit mobile version