Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, बहेरी गांव निवासी लवकुश पांडेय और उनकी पत्नी अर्चना देवी ने जमीन विवाद के दौरान रवि शंकर पांडेय पर कट्टा लहराने और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना एवं आवेदन दिया था। मामले की सूचना मिलने के बाद भभुआ थाना पुलिस ने तत्काल वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। कैमूर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बहेरी गांव में छापेमारी की, जहां से आरोपी रवि शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया।
भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के दौरान एक युवक द्वारा हथियार लहराने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की वजह, फायरिंग की परिस्थितियों और घटना में अन्य लोगों की भूमिका के साथ-साथ बरामद हथियार के स्रोत की भी जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।