Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्राम बिउर में मंगलवार की सुबह मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती की नाद में डूबने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है, मृतक युवती की पहचान स्वर्गीय एजाज खान की 25 वर्षीय पुत्री शमा खातून के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक शमा खातून सुबह-सुबह घर के पीछे स्थित शौचालय में शौच को गई थी, उस दौरान शौचालय के बगल में ही पशुओं को खिलाने वाले नाद में भरे हुए पानी को देख अचानक युवती को चक्कर आ गया और वह नाद में गिर गई, आगे का पूरा हिस्सा नाद के पानी में डूबे रहने के कारण उनकी मौत हो गई।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
जिसकी जानकारी घर वालों को काफी समय के बाद हुई आनन-फानन में परिजनों के द्वारा भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के दौरान चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया, जहां से परिजन शव को वापस घर ले आए।
बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से आंशिक विक्षिप्त थी, इस घटना के बाद मृतिका की मां का रो रो कर बुरा हाल है।
- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके राजू खान के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया, मृतक युवती का परिवार काफी गरीब है मृतका के पिता एजाज खान की काफी लंबे समय पहले मौत हो चुकी है मृतिका के बाद दो बहन एवं दो भाई हैं।
- चाय लेकर खेत जा रही 19 वर्षीय छात्रा की नाले में डूबने से मौत, परिजनों की आंखों के सामने हुआ हादसा
- बीडीओ के आश्वासन पर हीरामन यादव ने चार दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल

