Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में बुधवार को बाजार करने आई एक वृद्ध पति-पत्नी को तेज रफ्तार में जा रहे एक बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिन्हें चैनपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल महिला की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम तिवई की निवासी रघुनाथ राम की 58 वर्षीय पत्नी खारा देवी के रूप में हुई है जो घरेलू कुछ सामान खरीदने के लिए अपने पती रघुनाथ राम के साथ हाटा बाजार में पहुंची थी, उस दौरान यह घटना घटित हुई।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
दुर्घटना से संबंधित जानकारी लेने पर खारा देवी के द्वारा बताया गया कि अपने पति के साथ बाजार में खरीदारी करने पहुंची उस दौरान बाजार में तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे यह घायल हो गई, दुर्घटना में इनके कमर के बाई तरफ एवं बाईं तरफ के पैर में गंभीर चोट आई है खड़ा होने में असमर्थ हैं, चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंची जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

