Homeकैमूरनौघरा पहुंचे जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, मंत्री जमा खान की अस्वस्थ मां...

नौघरा पहुंचे जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, मंत्री जमा खान की अस्वस्थ मां का जाना हाल

Bihar: कैमूर, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार सोमवार को कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नौघरा गांव में सोमवार की दोपहर 12:30 बजे पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान  की अस्वस्थ मां से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पूर्व मुख्यमंत्री के नौघरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों, जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी  तथा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। मंत्री मोहम्मद जमा खान ने बताया कि उनकी माता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद नीतीश कुमार स्वयं उनके पैतृक आवास नौघरा पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पटना के लिए रवाना हो गए, जहां उन्हें शाम को आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होना था।

NS News

इस अवसर पर हाल ही में नौघरा में हुए सड़क हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया गया। मंत्री जमा खान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा सरकारी सहायता के तहत दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments