Homeचैनपुरकुर्की की कार्रवाई से पहले ही वारंटी ने किया सरेंडर, पुलिस ने...

कुर्की की कार्रवाई से पहले ही वारंटी ने किया सरेंडर, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

कैमूर: कुर्की-जब्ती से पहले वारंटी ने किया आत्मसमर्पण, चैनपुर पुलिस ने भेजा जेल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से पुलिस और न्यायालय की नजरों से बच रहा एक वारंटी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। सोमवार को जब पुलिस न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने उसके घर पहुंची, तो आरोपी ने खुद सामने आकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के रूपपट्टी गांव का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो एक पुराने आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद कई बार गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर उसे 15 दिनों के भीतर अदालत में उपस्थित होने का अवसर दिया गया था। साथ ही उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद आरोपी ने न तो न्यायालय में हाजिरी दी और न ही आत्मसमर्पण किया।

इसके बाद न्यायालय ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का आदेश जारी किया। सोमवार दोपहर पुलिस टीम जैसे ही रूपपट्टी गांव स्थित उसके घर पहुंची और कार्रवाई की तैयारी शुरू की, तभी आरोपी जितेंद्र सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर चैनपुर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून से बचने वालों को न्याय के दायरे में लाया जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments