Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूर्व मुख्यमंत्री के नौघरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों, जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी तथा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। मंत्री मोहम्मद जमा खान ने बताया कि उनकी माता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद नीतीश कुमार स्वयं उनके पैतृक आवास नौघरा पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पटना के लिए रवाना हो गए, जहां उन्हें शाम को आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होना था।

इस अवसर पर हाल ही में नौघरा में हुए सड़क हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया गया। मंत्री जमा खान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा सरकारी सहायता के तहत दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।



