Home चैनपुर नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी गिरफ्तार,...

नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

रामपुर नाली विवाद में पुलिस कार्रवाई, दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी वकील बिंद (पुत्र नाजीर बिंद) और सोनू शर्मा (पुत्र रविंद्र शर्मा) के रूप में हुई है। दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पानी निकासी के विवाद पर भड़का मामला
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रामपुर गांव में नाली के गंदे पानी के बहाव को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

पहले पक्ष ने लगाया सामूहिक हमले का आरोप
पहले पक्ष की ओर से वकील बिंद ने चैनपुर थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उनके घर के सामने स्थित नाली से रविंद्र शर्मा के घर का गंदा पानी बहता है। विरोध जताने पर रविंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, संदीप शर्मा, विवेक शर्मा, अभय शर्मा, विनोद शर्मा समेत करीब दस लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान वह स्वयं, उनकी पत्नी, पुत्री और पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रविंद्र शर्मा की पत्नी मंजू देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि नाली विवाद को लेकर वकील बिंद, नाजीर बिंद, राकेश कुमार और कलावती देवी समेत पांच लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें चोट पहुंचाई।

दोनों पक्षों पर दर्ज हुई एफआईआर
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version