Homeभोजपुरनशे में हैवान बना पति, पत्नी के सिर में मारी गोली; हालत...

नशे में हैवान बना पति, पत्नी के सिर में मारी गोली; हालत नाजुक, आरोपी फरार

नशे में धुत पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत नाजुक | भोजपुर जगदीशपुर न्यूज़

Bihar, भोजपुर (जगदीशपुर): भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराहा गांव में गुरुवार की देर शाम घरेलू हिंसा की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत एक पति ने मामूली विवाद के दौरान अपनी ही पत्नी पर गोली चला दी। गोली महिला के सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पति ने पत्नी को मारी गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर आरोपी ने हथियार निकालकर पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे महिला के सिर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

घटना से गांव में फैली सनसनी
गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है।

आरोपी पति फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जगदीशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments