Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हाटा को नगर पंचायत घोषित करने के उपरांत नगर पंचायत में आगामी चुनाव को देखते हुए परिसीमन के निर्धारण का कार्य प्रारंभ करने को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया है जिनके द्वारा ग्राम पंचायत हाटा के 15 वार्डों को नगर पंचायत हाटा के लिए एक 11 पंचायतों में तब्दील किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया नगर पंचायत हाटा में पूर्व से 15 वार्ड हैं जिन्हें 11 वार्डों में तब्दील किया जाना है, जिसके परिसीमन के निर्धारण के लिए ए. बी. सी. तीन टीमों का गठन किया गया है गठित टीमों के द्वारा नगर पंचायत हाटा के परिसीमन का निर्धारण किया जाना है, जिसके लिए सभी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हो चुकी है, कार्य की मॉनिटरिंग अंचल आर ओ अंशु कुमार के द्वारा किया जाएगा।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
परिसीमन का निर्धारण किस तरीके से किया जाना है, किन-किन बिंदुओं को विशेष रुप से ध्यान केंद्रित करके कार्य किया जाना है जिसे लेकर शुक्रवार की दोपहर चैनपुर बीडीओ अजाजुद्दीन अहमद, अंचल आर ओ अंशु कुमार यूएमएस नन्दना के रंजीत प्रसाद सहित अंचल एवं प्रखंड के कर्मी की मौजूदगी में एक बैठक की गई बैठक में सभी विषय पर चर्चा होने के बाद गठित टीमों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है ससमय कार्य का निष्पादन कर कार्यालय में उसकी रिपोर्ट जमा करें।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल