Desk: नए वर्ष के मौके पर आम जनता को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है, एलपीजी गैस के दामों में सरकारी कंपनियों ने 1 जनवरी से कटौती की है, इसके बाद कमर्शियल सिलेंडर की रेट भी कम हो गए हैं, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट 102.50 रुपए कम किए हैं, नए रेट 1 जनवरी 2022 से लागू हो रहे हैं, इसके बाद पटना में 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 998 रुपए हो गए हैं जबकि रांची में 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम 957 रुपए हो गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- गोद में बदला गया शिशु, परिवार में हड़कंप; लड़का जन्मा, लेकिन सौंप दी गई लड़की
- फोटोग्राफर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा युवक पीएमसीएच रेफर – महिला गिरफ्तार
सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर और 5 एवं 10 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर में कोई कटौती नहीं की है, बता दें कि सरकारी कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की समीक्षा करती है और इसके बाद इसमें फेरबदल किया जाता है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
आपको बताते चलें कि नवंबर 2021 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 266 रुपए बढ़े थे, तब गैस का दाम 2000.50 रुपए हो गए थे, वही नए साल के मौके पर एलपीजी गैस के दामों में कटौती मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है, उनका कहना है कि नए साल में इस तरह की घोषणा जरूर महंगाई में थोड़ी राहत दे रही है।
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश
- प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान
वही एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रहा है, उनका कहना है कि बीते साल में महंगाई चरम पर है और सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल है, केंद्र सरकार ने बीते दिनों पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती की थी, इसके बाद तमाम राज्यों की सरकारों ने भी टैक्स में कटौती का ऐलान किया था, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ कमी देखने को मिली है।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट

