Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है कि सूरज अपने ऑटो में सीएनजी भरवाने के लिए धनेच्छा पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अचानक बगल से गुजर रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में उसका ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सूरज ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसी की आय से घर का खर्च चलता था। परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि उन्हें जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को कुछ सहारा मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



