Homeचैनपुरकॉलेज गई छात्रा लापता: युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, FIR...

कॉलेज गई छात्रा लापता: युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, FIR दर्ज

कैमूर: कॉलेज गई छात्रा लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, जिसमें परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिवार के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे उनकी 20 वर्षीय पुत्री भभुआ स्थित कॉलेज में पार्ट-2 का फॉर्म भरने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी इंतजार के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। लगातार चार दिनों तक तलाश करने के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक, अनिल, युवती को अपने साथ ले गया है।

इसके बाद पिता ने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और युवक पर गंभीर आरोप लगाए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवती के लापता होने के मामले में एक युवक को नामजद किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments