Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आनन फानन में लोगों ने नदी से निकाले गये दो छात्रों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने से पहले ही दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया। मृत छात्रों में 14 वर्षीय पवन दूबे पिता संतोष दूबे कटसरियां थाना मोहनिया तथा 15 वर्षीय अभिराज गुप्ता पिता सुनील गुप्ता रामगढ़ का नाम शामिल है, जबकि गोताखोरों के द्वारा जिस बच्चे की खोजबीन की जा रही है उसकी पहचान 15 वर्षीय चंदन यादव पिता हरेंद्र यादव पुरूषोत्तम पुर थाना नुआंव के बताया जाते हैं।
- बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार, 2 साल तक बेटे की हत्या का बदला लेने की फिराक में था मुख्य आरोपित
- औरंगाबाद में निलंबित लिपिक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, दो झोला सरकारी दस्तावेज बरामद
तीनों रामगढ़ हाईस्कूल के छात्र हैं। जो रामगढ़ में ही रह रहे थे, ये सभी एक साथ बाइक पर सवार होकर गोड़सरा दुर्गावती नदी शिवघाट पर स्नान करने पहुंचे थे। पुलिस दो छात्रों के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेंज दिया है, तीसरे डूबे छात्र के शव की खोजबीन में पुलिस प्रशासन के लोग भी जूट गये हैं।

शिवघाट से लेकर नऊवा गाड़ा घाट तक जाल लगा दी गई है। लेकिन देर शाम तक शव उक्त छात्र का शव बरामद नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार तीनों छात्रों की हाईस्कूल में पठन-पाठन के दौरान दोस्ती हो गई थी। तीन दिनों से बाइक व स्कूटी गाड़ी से गोड़सरा दुर्गावती नदी के शिवघाट स्नान करने जा रहे थे।
- अमरपुर गांव में पशु बांधने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में तीन लोग घायल
- चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि जिस घाट पर पानी के गहराई का का अंदाजा नहीं चलता है। जहां प्रत्येक वर्ष दो चार लोग डूबकर मरते हैं, जिस घाट को लोग खतरनाक घाट के रुप में जानते है। बावजूद ये लोग इस घाट पर स्नान करने जा रहे थे।
- रोहतास से कसेर गांव जा रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा; कुदरा सीएचसी में चल रहा इलाज
- दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही कपड़ा खोलकर तीनों छात्र एक साथ दौड़कर नदी तट पर से नदी में कूदे वैसे ही ये तीनों अंदर चले गये, कुछ देर तक बाहर नहीं आने पर वहां पर मौजूद उनके साथ का चौथा मित्र रोने लगे, जिसे देखकर गोड़सरा के मछुआरे यहां पहुंच गये। बालक के बताने पर जाल व गोताखोरों के सहारे दो छात्र अभिराज व चंदन का शव पुल के पास से ढुंढ निकाला। लेकिन पवन दूबे का पता नहीं चल सका।
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
- सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा
यह सुखद संयोग कहिए कि चौथे छात्र के रुप में मौजूद रामगढ़ गांव के सतीश चौधरी का पुत्र 12 वर्षीय बालक हिमांशु कुमार इन तीनों छात्रों का कपड़ा व मोबाइल की रखवाली कर रहा था। अन्यथा स्नान करने जाता तो शायद वह भी बच नहीं पाता, थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने इस संदर्भ में बताया कि बरामद दो छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेंज दिया गया है। तीसरे डूबे छात्र के शव की तलाश की जा रही है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

