Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे संबंधित जानकारी देते हुए पीड़ित युवक संजय कुमार पिता रामप्यारे बिंद ग्राम भदौरा पोस्ट बियूर के द्वारा बताया गया कि ग्राम भदौरा में मेन रोड पर एवं गांव में दो जगह इनका मकान है, मेन रोड वाले मकान पर कोई नहीं रहता है, इनके द्वारा उस घर के एक कमरे में आधार कार्ड से पैसे की निकासी करने का कार्य किया जाता है।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
जिसके उपयोग के लिए इनके द्वारा दुकान में लैपटॉप कीबोर्ड माउस आदि उपयोग में लाया जाता है, 24 अक्टूबर की शाम यह अपने दुकान एवं घर में ताला बंद करके घर चले गए, लेनदेन के उपयोग में आने वाले पैसे 35 हजार रुपए इनके द्वारा दुकान में ही बैग में करके रखा गया था।
- मोहनिया में ठगी का नया तरीका: ‘चोर आ रहे हैं’ कहकर वृद्धा से गहने लेकर फरार
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश
जब सुबह पहुंचे तो दुकान का ताला खुला हुआ पाया और दुकान में से लैपटॉप माइक्रोफोन, कीबोर्ड, माउस 35 हजार रुपए नगद आदि सभी सामान गायब पाए गए, जिसके उपरांत इनके द्वारा मकान के आसपास मौजूद घर के लोगों से जानकारी इनके द्वारा ली गई मगर कोई भी व्यक्ति इस घटना से संबंधित जानकारी नहीं दे पाए।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
जिसके उपरांत यह चैनपुर थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले में कार्रवाई के लिए आवेदन देते हुए गुहार लगाई गई है।
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि लैपटॉप चोरी होने से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच करवाई जा रही है।
- हल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली गोली, युवक गंभीर घायल; तीन गिरफ्तार
- एक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की ईंट से हत्या

