Homeमुजफ्फरपुरदिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को...

दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

मुजफ्फरपुर में 40 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी से करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। यह वारदात महज पांच मिनट में अंजाम दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी अंतर्गत ओवरब्रिज के नीचे की है। जानकारी के अनुसार, कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी ज्वेलरी कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद की पानापुर बड़ा बाजार में दुकान है। मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 मीनापुर थाना
मीनापुर थाना

इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बाइक की टंकी पर रखे झोले को लूटकर फरार हो गए। झोले में करीब 260 ग्राम सोना और दो किलो चांदी के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर एनएच के रास्ते मोतीपुर की ओर भाग निकले। पीड़ित कारोबारी ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन अपराधी हाथ नहीं आए। घटना की सूचना मिलते ही पानापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मामला कुछ संदिग्ध भी प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments