Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद से रविवार की सुबह से ही पुलिस की कार्रवाई की भय से दुकानदारों ने स्वतः अपनी दुकान बंद रखी, लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई से भयभीत होकर बरतारा बाजार के पुरुष वर्ग घर छोड़कर चले गए है, घर में सिर्फ महिला बुजुर्ग लोग ही है, बाजार के लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है, चारों तरफ बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है, घर और दुकान के बाहर कोई भी नजर नहीं आ रहा है।
- भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर
- भरत तिवारी प्रकरण में नया मोड़, SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी
दरअसल शनिवार की शाम बरतारा बाजार के युवको के द्वारा वंशी नदी से माता लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन कर लौटने क्रम में पुलिस के द्वारा डीजे बजाने को लेकर डीजे जब्त कर लिया, इस बीच दोनों ओर से थोड़ी नोकझोंक हुई जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के ऊपर लाठियां भी चटकाई, इससे क्रोधित ग्रामीणों के द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी की जाने लगी, पुलिस जब तक माजरा समझ पाती तब तक सैप के जवान और महिला पुलिसकर्मी के माथे पर ईंट से चोट लगी, चोटिल होते ही पुलिस बाल जमीन पर गिर पड़े इसी क्रम में पुलिस बाल के जवान उपद्रवी भीड़ को तितर भीतर करने के लिए हवाई फायरिंग की।
- दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस
- पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार
घटना के संबंध में विधि व्यवस्था प्रभारी आशा नरायण ने बताया की ग्रामीण द्वारा की गई फायरिंग में दो गोली थानाध्यक्ष अजय कुमार के बाई जांघ में लगी जिसके बाद घायल थानाध्यक्ष को बाइक द्वारा पीएचसी टनकुप्पा लाया गया, वही अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्व भागने में सफल रहे।
- मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी
- ट्रांसफार्मर के पास घास काटना पड़ा भारी, करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
घटना की सूचना के बाद एडिशनल एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई जिसके बाद दर्जनों लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जिनमें से निर्दोष लोगों को छोड़ दिया गया है 5 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है, वही थानाध्यक्ष की स्थिति सामान्य है, चिकित्सकों के द्वारा उनकी बाई जांघ से गोली निकल दी गई है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार