Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुर्माबाद पुल के पास डायवर्सन के मोड़ पर कंटेनर पलटने से उसका चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान संजीत कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी बाबूराम का पुत्र बताया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसका कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया, यह दुर्घटना शनिवार को आधी रात के बाद तब घटीत हुई जब हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर के चालक ने डायवर्सन देखकर अपने वाहन को मोड़ने की कोशिश की। कंटेनर में ड्राई खमीर लदा हुआ था।
- पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
जिसका बेकरी आदि में विविध खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयोग होता है, जख्मी चालक ने बताया कि वह ट्रक पर ड्राई खमीर लादकर लखनऊ से पश्चिम बंगाल जा रहा था, हाईवे पर डायवर्सन देखकर उसने अपने वाहन को मोड़ने की कोशिश की, उसी समय सड़क पर सामने कोई जानवर आ गया। डायवर्सन पर मुड़ते वक्त जानवर को बचाने की कोशिश में कंटेनर पर वह नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर पलट गया, जिसके चलते वह घायल हो गया।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
इस संबंध में हाईवे पेट्रोलिंग टीम के कमलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को एनएचएआई के एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कंटेनर में एयर कंडीशन लगा हुआ था ताकि उसमें लदा हुआ खाद्य पदार्थ सुरक्षित रह सके। कंटेनर के पलटने के बाद उसका एयर कंडीशन बंद हो गया। इसके चलते ड्राई खमीर के खराब होने से बड़ा नुकसान होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, खबर लिखे जाने तक चालक का इलाज जारी था, उसकी स्थिति सामान्य थी।
- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार