Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- 245 ग्राम ब्राउन शुगर और नशे की गोलियों के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार
- ढ़ाई लाख की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
गुरुवार की देर शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी के आवास पहुंचे जहां पत्रकारों के सवाल पर वह काफी आक्रमक नजर आए, उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून से बिहार की जहां दशा सुधरी है वहीं महिलाएं इस कानून को लेकर काफी खुश है, कानून से बिहार में हिंसा कम हुई है और अनेक फायदे हुए हैं, लेकिन यह विपक्ष को नहीं नजर आता विपक्षी नेता और राजद इससे तमाशा बनाने में लगे हुए हैं जबकि कानून को उन्हीं के समर्थन में बिहार में लाया गया था।
- नेपाल में हिंसा बेकाबू, जेलब्रेक से हालात भयावह, भारत के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट
- नेपाल: इंटरनेट प्रतिबंध हटने के बाद भी युवाओं का उग्र आंदोलन जारी, भंसार कार्यालयों में आगजनी
उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून सख्ती से लागू होना चाहिए इससे समाज के लोगों को भी आगे आकर सहयोग करने की जरूरत है इस दौरान कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार के वापस लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून किसानों के हित में था जिससे कई प्रदेशों ने स्वीकार भी किया और कई किसानों ने इसे सहमति भी प्रदान की, हालांकि कुछ प्रदेश के किसानों को समझाने में सरकार विफल रही जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा की है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी विकास हुआ है और पिछले 1 वर्ष से उन्हें भी इस विकास में मौका मिला है जिससे सीमांचल के लोगों को इनसे काफी अपेक्षा है पूर्णिया में विश्वविद्यालय स्थापना में वह सफल रहे और पूर्णिया सहित किशनगंज में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ हुआ है उनका प्रयास है कि बिहार के उद्यमी आगे आए उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा वही सीमांचल के इस क्षेत्र के लोग बाढ़ से पीड़ित है जिसका निराकरण करने में सरकार लगी हुई है।
- मोहनिया में ठगी का नया तरीका: ‘चोर आ रहे हैं’ कहकर वृद्धा से गहने लेकर फरार
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश

