Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर भभुआ मार्ग में शांति नेत्रालय के समीप चल रहे पुलिया निर्माण के बगल में बनाए गए डायवर्शन पर बुधवार की रात धान लदा एक ट्रैक्टर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई, संयोग अच्छा रहा कि चालक बाल-बाल बच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक सोनू कुमार भभुआ वार्ड संख्या 23 के निवासी के द्वारा बताया गया कि ग्राम बड़हडीया से एक किसान का डेढ़ सौ बोरा धान ट्रैक्टर पर लादकर भभुआ पहुंचाने के लिए जा रहे थे, उस दौरान डायवर्शन पर बाइक चालक को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जाने के कारण पलट गई जिस कारण से ट्रैक्टर पर लदी धान के बोरीयां नीचे गिर के फट गई और भारी मात्रा में धान बर्बाद हो गए सहयोग अच्छा रहा कि चालक बाल-बाल बच गया।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
ट्रैक्टर चालक के द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया कि एनएच 219 पर कार्य करवा रहे संवेदक के द्वारा डायवर्शन बनाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है उबर खाबर और बेसुध डायवर्सन रहने के कारण अक्सर रात के समय इस डायवर्शन पर दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, कई वाहन पलट गए हैं, अगर बनाए गए डायवर्सन में सुधार नहीं करवाया गया तो किसी दिन कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
वही ट्रैक्टर पलटने की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग 219 पर कार्य कर रही एक जेसीबी मशीन के द्वारा पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा कर डायवर्शन पर से हटाने का कार्य किया गया, जिसके बाद काफी देर रात तक आसपास सभी बिखरे धान की बोरियों को समेटकर दोबारा ट्रैक्टर पर लादने का कार्य किया गया है।
- बिहार में अब हर शिक्षक के वेतन की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
- 98 लाख के संदिग्ध भुगतान की जांच में नया मोड़, DPO और ऑपरेटर से पूछताछ, फर्जी शिक्षिका की आईडी के जरिए सरकारी राशि के भुगतान का आरोप

