Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार रामगढ़ थाना कांड संख्या 126/26, दिनांक 11 मई 2026, धारा 103(1)/238/35 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डहरक गांव निवासी राहुल कुमार गुप्ता उर्फ गौतम कुमार गुप्ता (22 वर्ष), महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर निवासी दीपक देवसिंह राजपूत (27 वर्ष) तथा प्रेमलता कुंवर (52 वर्ष) शामिल हैं। इससे पहले इसी मामले में विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। बताया गया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मुंबई मेल ट्रेन से फरार हो गए थे और अलग-अलग स्थानों पर छिपे हुए थे। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने औरंगाबाद व संभाजी नगर क्षेत्र में कार्रवाई कर तीनों को हिरासत में लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 7 मई को कृष्ण मुरारी गुप्ता समेत उनके परिवार के चार लोगों की हत्या कर शवों को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश और एसपी हरिमोहन शुक्ला लगातार रामगढ़ में कैंप कर रहे थे तथा एसआईटी टीम को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के खुलासे के बाद डीआईजी और एसपी ने एसआईटी टीम व छापेमारी दल को बधाई दी है। कार्रवाई में महिला पदाधिकारी एसआई सोनम प्रिया समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।



