Homeचैनपुरडंपर की टक्कर से मौत मामले में, बेटे की शिकायत पर चालक...

डंपर की टक्कर से मौत मामले में, बेटे की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज

कैमूर सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से मौत मामले में चालक पर FIR दर्ज, वाहन जब्त

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बीते 23 जून की रात हुए सड़क हादसे में जान गवाने वाले गणेश कुमार गुप्ता मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पुत्र राजा कुमार ने डंपर चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भभुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 निवासी गणेश कुमार गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल से चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव जा रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र में हजरा और अवंखरा गांव के बीच नहर के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के पुत्र राजा कुमार ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि डंपर चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें उनके पिता की जान चली गई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मृतक के पुत्र द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया गया है तथा चालक की पहचान और अन्य कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments