Homeचैनपुरठगे गए बृजकिशोर बिंद: ना घर के रहे, ना घाट के —...

ठगे गए बृजकिशोर बिंद: ना घर के रहे, ना घाट के — चैनपुर विधानसभा से हुआ पत्ता साफ

भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे बृजकिशोर बिंद, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर राजद (RJD) में शामिल हुए थे, अब चैनपुर विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

कैमूर (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव में कैमूर जिले की 206-चैनपुर सीट से एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। कभी भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे बृजकिशोर बिंद, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर राजद (RJD) में शामिल हुए थे, अब चैनपुर विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुकेश सहनी

दरअसल, महागठबंधन की ओर से शुरुआती चरण में राजद ने बृजकिशोर बिंद को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में सीट बंटवारे के अंतिम समझौते में यह सीट वीआईपी पार्टी (Vikassheel Insaan Party) के खाते में चली गई। अब इस सीट से वीआईपी के बाल गोविंद बिंद मैदान में रहेंगे।

23 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी, लेकिन दोनों प्रत्याशियों ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद महागठबंधन के अंदर आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि चैनपुर सीट वीआईपी को दी जाएगी। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर इसकी औपचारिक पुष्टि भी कर दी।

इस घटनाक्रम के बाद बृजकिशोर बिंद पूरी तरह से ठगे हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा छोड़ने के बाद वे राजद में टिकट के भरोसे आए थे, लेकिन अब वे न भाजपा में रहे और न ही राजद से चुनाव लड़ने की स्थिति में हैं।

गौरतलब है कि बृजकिशोर बिंद भाजपा के टिकट पर चैनपुर से विधायक रह चुके हैं और राज्य सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इस बार जब चैनपुर सीट जदयू के हिस्से में गई और टिकट मोहम्मद जमा खान को मिल गया, तो नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।

राजद में शामिल होने के बाद उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि “भाजपा का शासन अब जंगलराज में तब्दील हो चुका है, भ्रष्टाचार चरम पर है।” लेकिन अब वही बृजकिशोर बिंद महागठबंधन की राजनीति के खेल में ‘ना घर के रहे, ना घाट के’ की कहावत को सच साबित करते दिख रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि टिकट कटने के बाद बृजकिशोर बिंद का अगला कदम क्या होगा — क्या वे निर्दलीय मैदान में उतरेंगे या फिर किसी अन्य पार्टी का रुख करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments