Homeमोहनियाजीटी रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 15...

जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत

कैमूर: जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत

Bihar: मोहनिया, कैमूर जिले में जीटी रोड पर सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क की एक लेन में कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित रही। मृतका की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह की 15 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को थाने ले आई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

शुरुआत में किशोरी की पहचान नहीं हो सकी थी। करीब दो घंटे बाद उसकी पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना के संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम जीटी रोड पर भिट्टी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हुई थी। मृतका की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया, हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments