Homeचैनपुरचैनपुर में 15 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का...

चैनपुर में 15 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

चैनपुर में 15 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरकोन गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मां के अनुसार, 15 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 12 बजे उनकी बेटी शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की तलाश के बीच करीब छह दिन बाद उन्हें जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक किशोरी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है।

इसके बाद किशोरी की मां ने चैनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से ले जाने के आरोप में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर खोजबीन कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments