Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दो गांवों से मिली हंगामे की सूचना
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस को करजी और जगरिया गांव में शराब के नशे में हंगामा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस सबसे पहले करजी गांव पहुंची, जहां से अभिषेक यादव और रामायण यादव को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों अत्यधिक नशे की हालत में थे। इसके बाद जगरिया गांव में हंगामे की दूसरी सूचना मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर आलोक कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को थाने लाने के बाद शराब सेवन की पुष्टि के लिए जांच कराई गई, जिसमें सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
दो आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रामायण यादव और आलोक कुमार तिवारी पूर्व में भी शराब के नशे में गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल जा चुके हैं। वहीं, अभिषेक यादव को पहली बार शराब के नशे में पकड़ा गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



