Homeचैनपुरभभुआ जाने की बात कहकर घर से निकलीं ननद-भाभी लापता, दो युवकों...

भभुआ जाने की बात कहकर घर से निकलीं ननद-भाभी लापता, दो युवकों पर भगा ले जाने का आरोप

कैमूर में ननद-भाभी लापता, दो युवकों पर भगाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ननद और भाभी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों भभुआ बाजार से खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित परिवार के अनुसार, उनकी 22 वर्षीय पुत्री और 25 वर्षीय बहू घर से भभुआ बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दोनों घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों के नंबर स्विच ऑफ मिले। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पुत्री को सोना वनवासी और बहू को बलजीत वनवासी कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। परिवार ने आरोप लगाया है कि दोनों युवकों के घर के लोग भी इस मामले में शामिल हैं।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों महिलाओं के लापता होने को लेकर परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने पुलिस को दो मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, पुलिस दोनों की तलाश और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोनों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments