Home चैनपुर चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, देसी शराब के साथ...

चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग भी पकड़े गए

चैनपुर में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, 3 नशेड़ी पकड़े गए

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि खोराडीह गांव निवासी किशन यादव के पुत्र मंटू यादव द्वारा चोरी-छिपे देसी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मंटू यादव भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से 45 पीस ब्लू लाइम देसी शराब, जिसकी कुल मात्रा करीब 9 लीटर बताई गई है, बरामद की गई।

इसके अलावा, पुलिस ने हाटा नगर और रामगढ़ गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। इनमें हाटा नगर निवासी निर्मल चौहान का पुत्र धंजी चौहान, रामगढ़ निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र राहुल सिंह और कमला सिंह का पुत्र वीरेंद्र प्रताप शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ लिया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मंटू यादव को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Exit mobile version