Homeचैनपुरचैनपुर में पुलिस की घेराबंदी से शराब तस्करों में मची भगदड़, बाइक...

चैनपुर में पुलिस की घेराबंदी से शराब तस्करों में मची भगदड़, बाइक और 180 पाउच शराब छोड़ नहर के रास्ते फरार

चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक छोड़ फरार हुए शराब तस्कर, 180 पाउच देसी शराब बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मेढ़-हाटा मार्ग पर की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस की मौजूदगी देखकर दो कथित शराब तस्कर अपनी बाइक और शराब से भरा बोरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बाइक जब्त करते हुए 180 पाउच देसी शराब बरामद की है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई थी कि मेढ़ की ओर से हाटा की तरफ एक बाइक पर दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में शराब लेकर आने वाले हैं।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस ने संबंधित मार्ग पर घेराबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही संदिग्ध बाइक सवार पुलिस के करीब पहुंचे, उन्होंने पुलिस टीम को देखकर घबराहट में सड़क किनारे पश्चिम दिशा स्थित नहर में बाइक फेंक दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके की तलाशी ली, जहां सफेद रंग के बोरे में रखे ब्लू लाइम ब्रांड के चार कार्टन देसी शराब बरामद हुए।

बरामद शराब की गिनती करने पर कुल 180 पाउच मिले, जिनमें प्रत्येक पाउच की मात्रा 200 एमएल है। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर चैनपुर थाना लाया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में चैनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments