Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना भुवालपुर गांव के समीप हुई। भभुआ नगर निवासी 26 वर्षीय निलेश कुमार, पिता संजय कुमार श्रीवास्तव, किसी निजी कार्य से चांद गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान भुवालपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनका बायां हाथ गंभीर रूप से घायल होकर टूट गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल चैनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरी दुर्घटना चैनपुर-अंवखरा मार्ग पर हुई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार से जा रहा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो पर सवार काजू प्रजापति, पिता पकौड़ी प्रजापति, निवासी थाना भाउपुर, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों दुर्घटनाएं वाहन अनियंत्रित होने के कारण हुईं। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।



