Homeचैनपुरचैनपुर बाजार से गायब बाइक का खुला राज, पुलिस ने 6 दिन...

चैनपुर बाजार से गायब बाइक का खुला राज, पुलिस ने 6 दिन बाद आरोपी को दबोचा

चैनपुर बाजार से बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी वीरेंद्र चौहान गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर बाजार से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के खारिगावां गांव निवासी बाढू चौहान के 29 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र चौहान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को नौघरा गांव निवासी इलियास खान अपनी बाइक लेकर चैनपुर बाजार पहुंचे थे।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बाइक एक कपड़े की दुकान के सामने खड़ी की और सामान खरीदने के लिए दुकान के अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वे बाहर निकले तो बाइक मौके से गायब थी।
बाइक नहीं मिलने पर इलियास खान ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने वीरेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। उसने पुलिस को बताया कि चोरी की बाइक को बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में चोरी की बाइक की बरामदगी सहित आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments