Home दरभंगा चुनाव से पहले जदयू को बड़ा झटका, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव फातमी...

चुनाव से पहले जदयू को बड़ा झटका, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव फातमी ने दिया इस्तीफा

Bihar: दरभंगा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी के द्वारा मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया गया है। मो. अली अशरफ फातमी के द्वारा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में कहा गया है की मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफे के बाद से संभावना जताई जा रही है कि फातमी की राजद में घर वापसी होगी और यह भी चर्चा हो रही है की वो राजद के टिकट पर मधुबनी से लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आपको बता दें कि, मो. अली अशरफ फातमी राजद में रहते हुए दरभंगा से चार बार लोकसभा में चुनाव जीत दर्ज कर चुके हैं और मनमोहन सिंह के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी बने। लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार कीर्ति आजाद से हार का सामना करना पड़ा वही 2019 में राजस्व लोकसभा सांसद का टिकट कटने के बाद वह जेडीयू में शामिल हो गए। जिसके बाद से जेडीयू में लगातार सक्रिय रहे। उन्हें उम्मीद था कि पार्टी इसबार लोकसभा चुनाव में दरभंगा से बनायेगी इसके लिए उनकी ओर से तैयारी भी की जा रही थी लेकिन बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद उनके उम्मीदों पर पानी फिर गया। लिहाजा उन्हें पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। हालांकि उन्होंने नैतिक मूल्यों की रक्षा करने का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने की बात कही है। निश्चित तौर पर फातमी का जाना एनडीए गठबंधन के लिए  बड़ा झटका है। खासकर जदयू के लिए।

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी दिखाकर किया क्लेम

बिहार राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी रोमांच, पांच सीटों पर छह प्रत्याशी; सहयोगी दलों के वोट बनेंगे निर्णायक

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

बिहार विधानसभा बजट सत्र: ‘भू योद्धा’ सम्मान की घोषणा, किशनगंज भूमि मामले की होगी जांच

 

 

Exit mobile version