Homeचैनपुरचार लाख रुपये बकाया मांगना पड़ा भारी, लोहे की रॉड से हमला...

चार लाख रुपये बकाया मांगना पड़ा भारी, लोहे की रॉड से हमला कर युवक को किया घायल; आरोपी गिरफ्तार

चार लाख रुपये बकाया मांगने पर रॉड से हमला, आरोपी गिरफ्तार |

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा में बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रुपये की मांग करने पहुंचे एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक की पहचान कौशल कुमार श्रीवास्तव, पिता स्वर्गीय रमेश लाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना को लेकर घायल कौशल कुमार श्रीवास्तव ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार युवक
गिरफ्तार युवक

पीड़ित के अनुसार, उसके छोटे भाई छोटू श्रीवास्तव के पास उसके करीब चार लाख रुपये बकाया थे। इसी रकम की मांग करने के लिए कौशल कुमार श्रीवास्तव दोपहर करीब दो बजे छोटू श्रीवास्तव के घर पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान छोटू ने उन्हें घर के अंदर बुलाया और अचानक लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रॉड से किए गए हमले में कौशल के चेहरे पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनका मुंह फट गया और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद भी उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।

घटना के बाद घायल कौशल कुमार श्रीवास्तव किसी तरह चैनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन सौंपा। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बकाया रुपये को लेकर हुई मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी छोटू श्रीवास्तव, पिता स्वर्गीय रमेश लाल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments