Home चैनपुर चार्जर लेने बाजार गई 18 वर्षीय छात्रा नहीं लौटी घर, कई दिनों...

चार्जर लेने बाजार गई 18 वर्षीय छात्रा नहीं लौटी घर, कई दिनों से तलाश के बाद पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

चैनपुर में चार्जर लेने बाजार गई छात्रा लापता, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से करीब साढ़े 18 वर्ष की एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 27 सितंबर की दोपहर मोबाइल का चार्जर खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद चैनपुर थाने में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, छात्रा 27 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल लेकर बखारी देवी के समीप स्थित बाजार में चार्जर खरीदने के लिए निकली थी। निर्धारित समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन कई दिनों की खोजबीन के बावजूद छात्रा का पता नहीं चल सका। परिजनों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि छात्रा एक मोबाइल नंबर पर अक्सर बातचीत करती थी। छात्रा के पिता ने आशंका जताई है कि उसी मोबाइल नंबर के धारक द्वारा शादी की नीयत से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है।

हालांकि, मामले में वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि छात्रा के लापता होने को लेकर उसके पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version