Bihar: बिहार के नारायणपुर रेलवे स्टेशन से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा ट्रेन से गांजा भरा बोरा गिरते ही टूट पड़ा पूरा गांव। वही इस घटना का वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरसल शुक्रवार की सुबह कटिहार-बरौनी रेलखंड पर जा रहा हाटे-बजारे एक्सप्रेस (13164) से गांजा से भरा बोरा प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पूर्वी छोर से मधुरापुर पूर्वी केबिन के बीच गिर गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही बोरी गिरते ही आसपास मौजूद बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पर बिखरे गंजे पर टूट पड़े। करीब आधे घंटे तक लोग गांजा बटोरते रहे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तस्करों ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए बोरी ट्रेन से नीचे फेंक दी होगी।
वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस इलाके में पहले भी ट्रेन से शराब उतारी जाती रही है। वही इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर बिहपुर रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने कहा है कि फिलहाल इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी पुलिस के पास नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है और जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Views: 242