Homeचैनपुरघर से निकली नाबालिग अचानक लापता, 10 दिन बाद थाने पहुंचा परिवार 

घर से निकली नाबालिग अचानक लापता, 10 दिन बाद थाने पहुंचा परिवार 

कैमूर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता | चैनपुर थाना में मामला दर्ज

Bihar, कैमूर: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं, वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित पिता के अनुसार, 25 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से बिना किसी को बताए निकल गई। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

लगातार 10 दिनों तक तलाश के बावजूद जब कोई जानकारी हाथ नहीं लगी, तब परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नाबालिग के लापता होने को लेकर पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही बच्ची की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments