Homeचैनपुरघर से अचानक गायब हुई 18 वर्षीय युवती, लाखों के गहने और...

घर से अचानक गायब हुई 18 वर्षीय युवती, लाखों के गहने और 40 हजार रुपये भी मिले गायब

कैमूर में 18 वर्षीय युवती लापता, 3 लाख के गहने और 40 हजार नकद गायब

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के अचानक घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, युवती के घर से जाने के बाद जांच करने पर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद भी घर से गायब मिले। काफी खोजबीन के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चलने पर उसकी मां ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, घटना 30 जुलाई 2026 की रात करीब दो बजे की है। युवती बिना किसी को बताए घर से निकल गई। सुबह जब परिवार के सदस्यों को उसके घर में नहीं होने की जानकारी मिली तो उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद युवती के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान परिजनों ने घर में रखे सामान की जांच की तो करीब तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद भी गायब मिले।

परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर घर से निकल गई और अपने साथ नगदी व आभूषण लेकर चली गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने युवती की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवती के लापता होने को लेकर परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस युवती की सुरक्षित बरामदगी के साथ-साथ घर से गायब नगदी और आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments