Home गया गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम में रखे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति अज्ञात...

गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम में रखे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति अज्ञात चोरो ने चुराया

Bihar: गया जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा रविवार की रात गया-पटना सड़क मार्ग पर डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम के परिसर में रखे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति अज्ञात चोरो के द्वारा चुरा लिया गया। वही इसकी जानकारी सुबह तब हुई जब बच्चे खेलने के लिए गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम अस्पताल पहुंचे तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा अपने स्थल पर नहीं दिखा। जिसके बाद इसकी सुचना डेलहा थाना को दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsसूचना मिलते ही डेल्हा थानाध्यक्ष इंद्रदेव मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया और अस्पताल प्रबंधन समेत सभी लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा की चोरी अज्ञात चोरो के द्वारा की गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ फीट ऊंची राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा थी जो उजाले कलर के संगमरमर से बनी हुई थी जो यहां पर से गायब है।

वही सिविल सर्जन डॉ राजा राम प्रसाद ने बताया की उन्हें गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम परिसर में लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा गायब होने की सूचना मिली तो वे तत्काल गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम के प्रभारी को स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम पूरी तरह असुरक्षित है। यहां पर बराबर अपराधियों का जमघट लगा रहता है। यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरी घटना की जानकारी विभाग एवं वरीय अधिकारी को दी गई है ताकि वहां पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था कराई जा सके। स्थानीय लोग के माने तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना 2 अक्टूबर 1974 को की गई थी।

 

 

 

Exit mobile version